Bihar Election 2025 : जेडीयू ने अपनी पहली उम्मीदवारों की सूची की जारी, 57 उम्मीदवार शामिल

Bihar Election 2025 के मद्देनजर जनता दल (यूनाइटेड) ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने पहले उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 57 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। इस सूची में कई मौजूदा विधायकों को दोबारा मौका दिया गया है, जबकि कुछ नए चेहरों को भी शामिल किया गया है।

अनंत सिंह समेत 57 नाम शामिल

बुधवार को जनता दल (जेडीयू) ने Bihar Election 2025 के लिए अपनी पहली उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में अनंत सिंह समेत 57 नेता शामिल हैं। ये घोषणा भाजपा सरकार के साथ महागठबन्धन को ध्यान में रखकर की गई।

अंतिम सूची जारी होने की संभावना 17 अक्टूबर को

पहली सूची जारी होने के बाद जेडीयू ने आगामी चुनाव में अपने पैर जमा लिए हैं। दूसरी और अंतिम सूची जारी होने की संभावना 17 अक्टूबर को है।

Bihar Election 2025 के तहत NDA गठबन्धन ने सीटों के बंटवारे के लिए समझौता कर लिया है। इस समझौते के तहत जनता दल और भारतीय जनता पार्टी दोनों ही 101 सीटों पर अपने–अपने उम्मीदवार उतारेंगी। चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी को 29 सीटें मिली हैं। जबकि पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) को 6–6 सीटें प्राप्त हुई हैं।
जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, “मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक लोकतांत्रिक नेता हैं, न कि तानाशाही प्रवृत्ति वाले। उन्होंने बताया कि नीतीश कुमार किसी भी निर्णय को लेने से पहले सभी संबंधित पक्षों से विचार-विमर्श करते हैं, लेकिन अंतिम निर्णय स्वयं अपने विवेक से लेते हैं।” उन्होंने आगे बताया कि नितीश कुमार Bihar Election 2025 के लिए अपने रोड शो की शुरूआत 16 अक्टूबर को समस्तीपुर से शुरू करेंगे।

Bihar Election 2025 : प्रशांत किशोर नहीं लड़ेंगे चुनाव

जन सूरज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बुधवार को घोषणा की कि वे Bihar Election 2025 में उम्मीदवार नहीं बनेंगे। उनका कहना है की पार्टी के चुनाव प्रचार की तैयारी अधिक हैं इसलिए वे उम्मीदवार के तौर पर चुनाव में शामिल नहीं हो पाएंगे।

उम्मीदवारों की सूची

Bihar Election 2025 के लिए जनता दल (यूनाइटेड) [जेडीयू] के उम्मीदवारों की सूची इस प्रकार है:
आलमनगर – नरेंद्र नारायण यादव
बिहारीगंज – निरंजन कुमार मेहता
सिंघेश्वर (अ.जा.) – रमेश ऋषिदेव
मधेपुरा – कविता साहा
सोनबरसा (अ.जा.) – रत्नेश सादा
महिषी – गुंजेश्वर साह
कुशेश्वरस्थान (अ.जा.) – अतिरेक कुमार
बेनीपुर – विनय कुमार चौधरी
दरभंगा ग्रामीण – ईश्वर मंडल
बहादुरपुर – मदन सहनी
गयघाट – कोमल सिंह
मीनापुर – अजय कुशवाहा
सकरा (अ.जा.) – आदित्य कुमार
कांटी – ई० अजीत कुमार
कुचायकोट – अमरेंद्र कुमार पांडेय
भोरै (अ.जा.) – सुनील कुमार
हथुआ – रामसेवक सिंह
बरोली – मंजीत सिंह
जीरादेई – भीष्म कुशवाहा
रघुनाथपुर – विकास कुमार सिंह उर्फ़ जीशु सिंह
बजहरिया – इन्द्रदेव पटेल
महाराजगंज – हेम नारायण साह
एकमा – धूमल सिंह
मॉड़ी – रणधीर सिंह
परसा – छोटे लाल राय
वैशाली – सिद्धार्थ पटेल
राजापाकर (अ.जा.) – महेन्द्र राम
मेहनार – उमेश सिंह कुशवाहा
कल्याणपुर (अ.जा.) – महेश्वर हजारी
वारिसनगर – डॉ० मांजरीक मृगाल
समस्तीपुर – अश्वमेध देवी
मोरवा – विद्यासागर सिंह निशाद
सरायराजन – विजय कुमार चौधरी
विभूतिपुर – रवीना कुशवाहा
हसनपुर – राज कुमार राय
चेरिया बरियारपुर – अभिषेक कुमार
मटिहानी – राजकुमार सिंह
अलोली (अ.जा.) – रामचंद्र सदा
खगड़िया – बल्लू मंडल
बेलदौर – पन्ना लाल पटेल
जमालपुर – नचिकेता मंडल
सूर्यगढ़ा – रामानन्द मंडल
शेखपुरा – रणधीर कुमार सोनी
बरबीघा – डॉ० कुमार पुष्पज्य
अस्थावाँ – जितेन्द्र कुमार
राजगीर (अ.जा.) – कौशल किशोर
इस्लामपुर – रूहेल रंजन
हिलसा – कृष्ण मुरारी शरण उर्फ़ प्रेम मुखिया
नालंदा – श्रवण कुमार
हरणौत – हरिनारायण सिंह
मोका­मा – अनंत सिंह
फुलवारी (अ.जा.) – श्याम रजक
मसौढ़ी (अ.जा.) – अरुण मांझी
संदेश – राधा चरण साह
जगदीशपुर – भगवान सिंह कुशवाहा
डुमरांव – राहुल सिंह
राजपुर (अ.जा.) – संतोष कुमार निराला

चुनाव आयोग ने सोमवार को राज्य की विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण के लिए अधिसूचना जारी की। बिहार में मतदान 6 नवंबर और 11 नवंबर को होगा, और मतों की गिनती 14 नवंबर को की जाएगी।

Also Read : बेहद सस्ते दामों में Samsung Galaxy S24 स्मार्टफोन, जाने न दें मौका



Leave a Comment