Tahawwur Rana News: 26/11 हमलों का आरोपी Tahawwur Rana इन दिनों परेशान है। परेशानी का कारण तो आपने देख ही लिया। Donald Trump ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने, मीडिया के सामने खुले तौर पर कह दिया कि Tahawwur Rana को भारत Extradite किया जाएगा।
Tahawwur Rana की जान सूख रही है। US Supreme Court के चक्कर काट रहा है। कोर्ट ने जब इसकी Review की Appeal निरस्त कर दी तो अब “मुस्लिम” कार्ड खेल रहा है। कह रहा है मुस्लमान हूं इसलिए भारत में खतरा है। मर जाऊंगा। मोदी सरकार मुसलमानों पर बहुत अत्याचार करती है। इतना ही नहीं। केवल मुस्लमान तक ही नहीं रूका। कहता है पाकिस्तानी मुस्लमान हूं। भारत गया तो कोई केस वगैरह नहीं चलेगा। सीधी मौत होनी तय है। चाहता है कि कोर्ट उसके Extradition पर Stay लगा दे।
भैया Tahawwur Rana अब अजमल कसाब का हाल क्या हुआ वो तो जानते हो तुम। मौत मिली उसको। लेकिन ये भारत है, दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र। और लोकतंत्र है तो न्याय का, कानून राज होगा ही। आपका पूरा हिसाब किया जाएगा। हमारी Judiciary तो आधी रात को भी Active हो जाती है ऐसे High Profile Cases के लिए। बाकी जो कर्म किए हैं आपने सजा तो उस हिसाब से ही मिलेगी। बात बनती नहीं दिख रही तो तबीयत बिगड़ने का भी हवाला दे रहा। कह रहा है कि बिमार हूं, Parkinson’s disease से जुझ रहा हूं, Bladder Cancer होने की सम्भावना है।
इतना ही नहीं Tahawwur Rana ने Human Rights Watch 2023 World Report का भी सहारा लिया कोर्ट के सामने। रिपोर्ट कहती है कि भाजपा नेतृत्व वाली सरकार द्वारा धार्मिक अल्पसंख्यकों, विशेष रूप से मुस्लिमों, के प्रति योजनाबद्ध भेदभाव किया जा रहा है।
दरअसल 26 नवम्बर 2008 को मुम्बई के अलग-अलग जगहों पर एक साथ कई आतंकवादी हमले हुए जिनमें ताज होटल भी शामिल था। सैकड़ों निर्दोषों को गोलियों से भुन डाला गया। उस हमले में Tahawwur Rana मुख्य आरोपियों में से एक है। और उसके सम्पर्क लश्कर-ए-तैयबा और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से भी हैं।
Also read:-