मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल कि नई सरकार में 26 मंत्रियों ने शपथ ली। Gujarat Cabinet में 19 नए चेहरे शामिल हुए और 6 पुराने मंत्रियों ने अपनी जगह बरकरार रखी। हर्ष संघवी को उपमुख्यमंत्री के रूप में चुना गया। बता दें की संघवी, पटेल सरकार के काल में नियुक्त हुए पहले उपमुख्यमंत्री हैं।
26 मंत्रियों ने शपथ ली
गुजरात।17 अक्टूबर को Gujarat Cabinet में फेरबदल देखने को मिला। इस फेरबदल में 26 मंत्रियों ने शपथ ली। इनमें से 19 विधायकों को पहली बार शपथ लेने का मौका मिला जबकि 6 विधायक पहले ही Gujarat Cabinet का हिस्सा रह चुके हैं। इन 6 नामों में खुद मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी शामिल हैं। हर्ष संघवी को पटेल की सरकार में पहला उपमुख्यमंत्री नियुक्त किया गया। यह शपथ समारोह गांधीनगर के राजभवन में सम्पन्न हुआ। राज्यपाल कमलदेव पटेल ने सभी मंत्रियों को शपथ दिलाई। इस शपथ समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री भी शामिल रहे।
विभिन्न समुदायों को सरकार में भागीदारी का अवसर
Gujarat Cabinet में यह फेरबदल विभिन्न समुदायों को सरकार में भागीदारी का अवसर देने के लिए किया गया है। 2027 के विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए युवा नेतृत्व को बढ़ावा दिया गया है। दरअसल विजय रूपाणी सरकार (2016–2021) में नितिन पटेल उपमुख्यमंत्री थे लेकिन 2021 में विजय रूपाणी के इस्तीफे के बाद भूपेंद्र पटेल मुख्यमंत्री बने, और उन्होंने डिप्टी सीएम का पद खाली रखा। 2021 से अक्टूबर 2025 तक गुजरात में कोई उपमुख्यमंत्री नहीं था। यह पद लगभग चार साल तक खाली रहा। इसलिए मंत्रिमंडल का फ़ेरबदल नया उपमुख्यमंत्री नियुक्त करने के लिए भी ज़रूरी था।
रिवाबा जडेजा को शिक्षा मंत्रालय
Gujarat Cabinet में 5 महिलाए शामिल हैं जिनमें रिवाबा जडेजा का नाम प्रमुख माना जा रहा है। रिवाबा को शिक्षा मंत्रालय सौंपा गया है। बता दें कि क्रिकेटर रविन्द्र जडेजा रिवाबा के पति हैं। इसके अलावा मंत्रालय में 6 पटेल, 8 अन्य पिछड़ा वर्ग, 3 अनुसूचित जाति, 4 अनुसूचित जनजाति,2 क्षत्रिय,1 ब्राह्मण और एक जैन शामिल हैं। हर वर्ग को सम्मिलित करके ये मंत्रिमंडल समानता को प्रमुखता देता है।
दरअसल Gujarat Cabinet के विस्तार से पहले गुरुवार 16 अक्टूबर को सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया था ताकि नए मंत्रियों को नियुक्त किया जा सके।
Also Read : Donald Trump का दावा –भारत नहीं करेगा रूसी उत्पादों का आयात, मोदी से हुई कॉल पर बात