1
1
iQOO 15R : iQOO कम्पनी ने भारतीय बाजार में अपना एक और दमदार फीचर्स वाले iQOO 15R फोन को पेश कर दिया है। इस मोबाइल में कई तगड़े फीचर्स दिए गए। साथ ही कंपनी ने फ्लैगशिप प्रोसेसर के साथ बड़ी बैटरी, बेहतरीन क्वालिटी वाला डिस्प्ले और एक दमदार कैमरा सेटअप भी दिया है।
iQOO 15R स्मार्टफोन में आपको 7600mAh की जंबो बैटरी, स्मूथ गेमिंग के लिए Q2 गेमिंग चिप के साथ-साथ Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर तथा सेल्फी के लिए 32MP का कैमरा दिया गया है। तो चलिए अब विस्तार से जानते है इस फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स तथा कीमत के बारे में…
iQOO 15R Specifications
Display: iQOO 15R में मिलने वाली डिस्प्ले की बात करें तो इसमें आपको 6.59 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz और लोकल पीक ब्राइटनेस 5000 निट्स की है। इसमें IP68 और IP69 वाटर और डस्ट रेजिस्टेंस रेटिंग देता है।
Processor: दमदार परफॉर्मेंस के लिए iQOO 15R फोन स्नैपड्रैगन 8वीं जेनरेशन 5 मोबाइल प्लेटफॉर्म प्रोसेसर और एड्रेनो 826 GPU से लैस है। गेम में विजुअल एलिमेंट्स को बेहतर बनाने के लिए इसमें सुपरकंप्यूटिंग Q2 सेकेंडरी चिप भी दी गई है। फोन में 12GB तक LPDDR5X अल्ट्रा रैम और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज का विकल्प मिलता है।
Camera: वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी के लिए iQOO 15R मोबाइल में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन सपोर्ट करने वाला 50MP का मेन लेंस और 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर है। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 32MP का कैमरा मिलता है। जिससे आप बेहतरीन फोटो ले सकते हैं।
Battery: आइकू के इस फोन में आपको 7600mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। साथ ही फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए 100W फास्ट चार्जर दिया है। सीमलेस कनेक्टिविटी के लिए हैंडसेट में वाईफाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, सिम कार्ड स्लॉट और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे स्पेक्स दिए गए हैं।
यह फोन Android 16 पर आधारित Origin OS 6 पर चलता है, जिसमें 4 साल तक OS अपडेट और 6 साल तक सुरक्षा पैच मिलने का वादा किया गया है। फोन में Wi-Fi 7, Bluetooth 6, 5G, NFC, IR ब्लास्टर और 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। iQOO 15R दो रंगों में उपलब्ध है: ट्रायम्फ सिल्वर (ग्लास बैक) और डार्क नाइट (ग्लास फाइबर बैक)।
iQOO 15R Price
आइकू 15आर स्मार्टफोन को तीन स्टोरेज ऑप्शन में लाया गया है। 8 जीबी रैम +256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 44,999 रुपये, 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 47,999 रुपये, 12 जीबी रैम+ 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 52,999 रुपये है।
एचडीएफसी या एक्सिस बैंक के डेबिट-क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदारी करने पर कस्टमर्स को इंस्टेंट 4000 रुपये का डायरेक्ट डिस्काउंट मिल जाएगा जिसके बाद इफेक्टिव कीमत 8 जीबी रैम +256 जीबी वेरिएंट के लिए 40,999 रुपये, 12 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के लिए 43,999 रुपये और 12 जीबी+ 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के लिए 48,999 रुपये रह जाएगी।