Sanae Takaichi ने मंगलवार को जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया। 64 वर्षीय Sanae Takaichi लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) की नेता हैं और अब वे एक अल्पमत सरकार का संचालन करेंगी।
जापान में पिछले पांच वर्षों में पांचवीं बार प्रधानमंत्री नियुक्त
टोक्यो। जापान की संसद ने मंगलवार को Sanae Takaichi को देश की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त कर दिया। लंबे समय से राजनीति में सक्रिय और अनुभवी नेता Sanae Takaichi ने संसदीय मतदान में बहुमत हासिल करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। दरअसल ताकाइची ने आखिरी समय पर गठबंधन किया जिससे उन्हें सरकार बनाने के लिए आवश्यक समर्थन हासिल हुआ।
बता दें की जापान में पिछले पांच वर्षों में पांचवीं बार प्रधानमंत्री नियुक्त किया जा रहा है जो जापान की सरकार और राजनीतिक अस्थिरता की ओर इशारा करता है। 64 वर्षीय Sanae Takaichi, जो लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) की नेता हैं, अब एक माइनॉरिटी सरकार का नेतृत्व करेंगी। ताकाइची के नेतृत्व में एलडीपी बिना बहुमत के सरकार बनाने जा रही है, जिसे अन्य छोटे दलों का बाहरी समर्थन मिलने की उम्मीद है। ताकाइची की उम्मीदवारी को संसद के दोनों सदनों ने औपचारिक मंजूरी दे दी है जिसके बाद वे जल्द ही एंपरर से मुलाकात कर औपचारिक रूप से प्रधानमंत्री पद का कार्यभार ग्रहण करेंगी।
Sanae Takaichi – रूढ़िवादी विचारधारा और चीन के प्रति सख्त रुख
Sanae Takaichi अपने रूढ़िवादी विचारों और चीन के प्रति सख्त रुख के लिए जानी जाती हैं। वे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर जापान की सुरक्षा और आर्थिक नीतियों को लेकर स्पष्ट और दृढ़ विचार रखती हैं। वे ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर की प्रशंसक हैं और अक्सर उन्हें अपने राजनीतिक आदर्श के रूप में उद्धृत करती हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि उनका कार्यकाल जापानी राजनीति में महिलाओं की भूमिका को और मजबूत करने वाला साबित हो सकता है।
इससे पहले एलडीपी को एक चुनौतीपूर्ण हफ्ते का सामना करना पड़ा। असल में गठबंधन साथी कोमाइटो ने वित्तीय घोटाले और ताकाइची के दक्षिणपंथी रुख को लेकर गठबंधन से अलग होने का निर्णय लिया जिसके बाद सत्ता में आने के लिए एलडीपी ने जापान इन्नोवेशन पार्टी (जेआईपी) के साथ सोमवार देर रात समझौता किया।
महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का संकल्प
“मैं जापान की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाऊँगी और जापान को ऐसा देश फिर से आकार दूँगी जो आने वाली पीढ़ियों के लिए जिम्मेदार बन सके,” ताकाइची ने कहा। Sanae Takaichi ने अपने कैबिनेट में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का संकल्प जताया है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य “नॉर्डिक स्तर” का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना है, जहां महिलाओं को सरकार में पर्याप्त स्थान दिया जाता है। सूत्रों के अनुसार ताकाइची ,सात्सुकी कटायामा को वित्त मंत्री और किमी ओनोडा को आर्थिक सुरक्षा मंत्री के रूप में नियुक्त कर सकती हैं। यह कदम उनके महिला सशक्तिकरण और समावेशी नेतृत्व के दृष्टिकोण को दर्शाता है।
पीएम मोदी ने Sanae Takaichi को बधाई दी
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने Sanae Takaichi को बधाई देते हुए X पर लिखा “जापान की प्रधानमंत्री के रूप में आपके चुनाव पर हार्दिक बधाई, साने ताकाइची।” उन्होंने आगे लिखा, “मैं आपके साथ मिलकर भारत-जापान के विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए काम करने की प्रतीक्षा कर रहा हूँ। हमारे गहरे संबंध इंडो-पैसिफिक और उससे आगे शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।”
Also Read: Gujarat Cabinet में नए चेहरे शामिल, 26 मंत्रियों ने ली शपथ