• Privacy Policy
  • About US
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Hindi News, ताज़ा हिंदी समाचार | Breaking News Headlines Today in Hindi | Latest News Today Hindi | हिंदी न्यूज़ | The Swadharm
  • Home
  • न्यूज़
  • भारत
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
No Result
View All Result
  • Home
  • न्यूज़
  • भारत
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
No Result
View All Result
Hindi News, ताज़ा हिंदी समाचार | Breaking News Headlines Today in Hindi | Latest News Today Hindi | हिंदी न्यूज़ | The Swadharm
No Result
View All Result
  • Home
  • न्यूज़
  • भारत
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
Home भारत

मनरेगा मजदूरों को दिहाड़ी भी नहीं दे पा रही सरकार, 13 हज़ार करोड़ रूपए का बकाया 

The Swadharm by The Swadharm
February 21, 2025
in भारत
0
मनरेगा
0
SHARES

यदि आप एक मजदूर हैं जो मनरेगा के तहत काम करता है तो आपकी प्रतिदिन की दिहाड़ी करीब 200 से 350 रूपए के बीच होगी। ये विविधता निर्भर करती है कि आप किस राज्य से हैं। भाई अब दिक्कत ये है कि केंद्र सरकार जिसके पास जिम्मेदारी इन मजदूरों को उनका मेहनताना देने की, वो भी नहीं कर पा रही। केंद्र सरकार के पास पैसे नहीं हैं या क्या वजह है कि एक मजदूर मनरेगा के तहत अपनी दिहाड़ी नहीं ले पा रहा है।

हाल ही में तृणमूल कांग्रेस से राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन के सवाल के जवाब में ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने बताया कि केंद्र सरकार के पास मनरेगा के तहत 31 जनवरी तक कुल ₹13,718.65 करोड़ रूपए का बकाया है जो उसे 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को देने हैं। और इसमें से 7,072 करोड़ रूपए तो मात्र दिहाड़ी मजदूरी है।

बिहार के 1,570.33 करोड़ रूपए केंद्र सरकार के पास बकाया है जिसमें 729.79 करोड़ रूपए दिहाड़ी मजदूरी हैं। राज्यसभा में दी गई जानकारी के अनुसार सबसे अधिक दिहाड़ी बकाया तमिलनाडू का है जो 1,697 करोड़ रूपए है। दूसरे नम्बर पर आता है उत्तर प्रदेश जिसका कुल दिहाड़ी बकाया 1,282 करोड़ रूपए है।

मनरेगा कर्मचारियों का मेहनताना केंद्र सरकार द्वारा Direct Benefit Transfer के माध्यम से उनके बैंक खाते में किया जाता है। हालांकि केंद्र सरकार ने ये जानकारी नहीं दी कि कितने समय से बकाया लगा हुआ है।

ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान का कहना है कि मनरेगा एक मांग आधारित रोजगार स्कीम है और fund release एक सतत प्रक्रिया है।

अब मनरेगा की बात हो रही है तो जान लेते हैं क्या है ये पूरी स्कीम।

मनरेगा यानि Mahatma Gandhi National Rural Employment Guarantee Act 2005। ये एक कानून है जो केंद्र सरकार द्वारा लाया गया वर्ष 2005 में। क्यों लाया गया? क्योंकि इस कानून के माध्यम से सरकार भारत के ग्रामीण नागरिकों के लिए “काम करने के अधिकार” को सुनिश्चित करना चाहती थी। इसके तहत सरकार किसी भी ग्रामीण परिवार के एक सदस्य को बिना कुशलता वाले साधारण शारीरिक काम मुहैया कराएगी वो भी साल के कम-से-कम 100 दिनों के लिए। सरकार का उद्देश्य है कि वो ग्रामीण नागरिकों को रोजगार दिलाए और साथ ही उनके आर्थिक उत्थान में सहायता करे।

मनरेगा के तहत काम पाने के लिए क्या पात्रता होनी चाहिए?

  • सबसे पहले आप भारत के नागरिक होने चाहिए,
  • दूसरा आप एक ग्रामीण परिवार से होने चाहिए,
  • तीसरा आपकी आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए और
  • चौथा आप unskilled यानि बिना कौशल का काम करने के लिए तैयार रहने चाहिए।

इस स्कीम की विशेषता ये है कि यदि आपको काम के लिए दिए आवेदन के 15 दिनों के भीतर काम नहीं मिला तो पहले 30 दिनों तक आपको न्यूनतम दिहाड़ी का एक-चौथाई भाग बेरोजगारी भत्ता के तौर पर मिलेगा। और उसके बाद 1/2 भाग बेरोजगारी भत्ता मिलेगा। पेमेंट का हिसाब ये रहता है कि आपको साप्ताहिक पेमेंट की जाती है और 15 दिन से अधिक देर नहीं की जा सकती। देर होने पर compensation का भी प्रावधान है। शिकायत भी की जा सकती है और शिकायत का निपटारा 7 दिन के भीतर हो जाना चाहिए।

हालांकि इस नियम का कितना पालन हो रहा है वो हम देख सकते हैं। शायद यही एक नियम है जिसकी वजह से सरकार ये बताने से बच रही है कि कितने समय से बकाया लगा हुआ है।

ये रही मनरेगा को लेकर जानकारी। इस पूरे मुद्दे पर आपकी क्या राय है कमेंट करके अवश्य बताएं। क्या गरीब मजदूर जो प्रतिदिन के तनख्वाह पर अपनी रोटी खाते हैं, उनके मेहनत के पैसों को अदा करने में देरी करना उचित है? और देरी होने पर उचित प्रावधानों का उपयोग क्यों नहीं हो रहा है? इन सवालों के जवाब सरकार को देने होंगे।

Read Also:-

  • अंगूठा नहीं हस्ताक्षर, कालबेलिया समुदाय के शिक्षित और आत्मनिर्भर होने की कहानी
Tags: Gram PanchayatsKamlesh Paswanmanrega yojnaMGNREGAMNREGA workersRural Developmentमनरेगा
Previous Post

अंगूठा नहीं हस्ताक्षर, कालबेलिया समुदाय के शिक्षित और आत्मनिर्भर होने की कहानी

Next Post

India Energy Week 2025 क्यों है खास, जानिए

The Swadharm

The Swadharm

हमारी और आपकी कहानी। हमारी बेचैनी और इस बेचैन दुनिया का सच। आम आदमी की आवाज़, आम आदमी की ताकत। The Swadharm

Related Posts

Beggary Bill 2025
भारत

Mizoram Prohibition of Beggary Bill 2025: इस राज्य में भीख मांगने पर लगा प्रतिबंद!

September 1, 2025
130th Constitution Amendment Bill
भारत

130th Constitution Amendment Bill: गिरफ्तार हुए मुख्यमंत्री और मंत्री तो पद देना होगा इस्तीफा

August 21, 2025
पीएम मोदी
भारत

ऑपरेशन सिंदूर से लेकर मिशन सुदर्शन चक्र – पीएम मोदी का ऐतिहासिक भाषण

August 16, 2025
विधायकों और मंत्रियों की तनख्वाह बढ़ा
भारत

लखनऊ: विधायकों और मंत्र‍ियों के वेतन व भत्ते में की जबरदस्‍त बढ़ोतरी

August 15, 2025
इमा कीथल
भारत

Ima Keithal Market History: जहां हर दुकान सुनाती है महिलाओं की ताकत और परंपरा की कहानी

July 28, 2025
viral video
भारत

Maharajganj: निलंबन के बाद स्कूल प्रिंसिपल का भावुक प्रदर्शन, बच्चों के साथ गेट पर फूट-फूट कर रोए, वीडियो वायरल

July 23, 2025

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
BBAU, Lucknow News

BBAU, Lucknow: डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों और धोखाधड़ी से निपटने के लिए जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

July 17, 2025
Yoga Day Acharya Prashant

Yoga Day: क्यों आचार्य प्रशांत ने सिनेमा हॉल को बना दिया योगशाला?

June 21, 2025
Corruption

Corruption: रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार हुआ लेखपाल

August 23, 2025
Soap factory

राम नाम की Soap फैक्ट्री, बिक्री से सेलिब्रिटी बने बाबा

June 26, 2025
Japan Population

Japan Population: घटता हुआ जन्म दर बनेगा देशहित का अवसर

0
Manmohan Singh Story

पाकिस्तान में जन्मे, भारत के प्रधानमंत्री बने – Dr. Manmohan Singh की जीवन गाथा

0
Winter Session of Parliament: संविधान के 75 वर्षों का उत्सव, सर फूटा, घूटना टूटा

Winter Session of Parliament: संविधान के 75 वर्षों का उत्सव, सर फूटा, घूटना टूटा

0
बढ़ते पुस्तकालय बन रहे चिन्ता का विषय

बढ़ते पुस्तकालय बन रहे चिन्ता का विषय

0
Beggary Bill 2025

Mizoram Prohibition of Beggary Bill 2025: इस राज्य में भीख मांगने पर लगा प्रतिबंद!

September 1, 2025
Donald Trump

Donald Trump का भारत पर फिर से बड़बोलापन – “इतना अधिक टैरिफ लगा देंगे कि आपका सर चकरा जाएगा”

August 27, 2025
Mirabai Chanu

Mirabai Chanu ने स्वर्ण पदक जीत कर एक बार फिर रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ प्रतियोगिता में गाड़े झंडे

August 27, 2025
Digital Kerala

Digital Kerala: देश का पहला पूर्णत: डिजिटल साक्षर राज्य बना केरल

August 27, 2025

Recent News

Beggary Bill 2025

Mizoram Prohibition of Beggary Bill 2025: इस राज्य में भीख मांगने पर लगा प्रतिबंद!

September 1, 2025
Donald Trump

Donald Trump का भारत पर फिर से बड़बोलापन – “इतना अधिक टैरिफ लगा देंगे कि आपका सर चकरा जाएगा”

August 27, 2025
Mirabai Chanu

Mirabai Chanu ने स्वर्ण पदक जीत कर एक बार फिर रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ प्रतियोगिता में गाड़े झंडे

August 27, 2025
Digital Kerala

Digital Kerala: देश का पहला पूर्णत: डिजिटल साक्षर राज्य बना केरल

August 27, 2025

The Swadharm

हमारी और आपकी कहानी। हमारी बेचैनी और इस बेचैन दुनिया का सच। आम आदमी की आवाज़, आम आदमी की ताकत। The Swadharm

Follow Us

  • Privacy Policy
  • About US
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

© 2025 The Swadharm - Hindi News Portal.

No Result
View All Result
  • Home
  • न्यूज़
  • भारत
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी

© 2025 The Swadharm - Hindi News Portal.