Virginity Certificate देने पर ही मिलेगा दाखिला, मुरादाबाद के मदरसे का घिनौना फरमान

यूपी के मुरादाबाद से एक शर्मशार कर देने वाली खबर सामने आई है। वहां के मदरसे में पढ़ रही एक छात्रा से Virginity Certificate मांगा गया। छात्रा के अभिभावकों ने जब सर्टिफिकेट देने से मना किया तब उसका एडमिशन मदरसे द्वारा कैंसल कर दिया गया।

मुरादाबाद। यूपी के मुरादाबाद में स्थित एक मदरसे ने वहां पढ़ रही की एक छात्रा से Virginity Certificate मांगा। यह ख़बर है पाकबड़ा छेत्र कि जब वहां पर रह रही चंडीगढ़ की एक नाबालिक छात्रा से Virginity Certificate देने का दबाव डाला गया। अभिभावकों द्वारा मना करने पर छात्रा का एडमिशन कैंसल कर दिया गया। इतना ही नहीं फ़ीस की एक मोटी रकम संस्था ने हड़प ली। इस घटना की शिकायत छात्रा के पिता ने पुलिस थाने में दर्ज़ कराई, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

क्या है पूरा मामला?

छात्रा के पिता ने मुरादाबाद के एसएसपी सतपाल अंतिल को शिकायत पत्र दिया और आपबीती बताते हुए कहा कि उनकी 13 वर्षीय बेटी से मदरसे ने Virginity Certificate मांगा। दरअसल परिजनों ने अपनी बेटी को एडमिशन 2024 में पाकबड़ा में स्थित एक मदरसे में कराया था। सातवीं कक्षा में एडमिशन कराते वक्त ही 35000 रुपए फ़ीस के तौर पर जमा किया। बेटी का एडमिशन इस साल आठवीं कक्षा में होना था।

शिकायतकर्ता के अनुसार पत्नी की माँ की खराब तबियत के कारण वे प्रयागराज चली गई थीं जिसके बाद 16 जुलाई को बेटी को घर बुला लिया गया। पत्नी की वापसी के बाद जब वो बेटी को छोड़ने मदरसे गईं तब संस्था ने उसे वापस आने को मना कर दिया। पूछने पर बताया की उन्हें कॉल करके किसी ने जानकारी दी है की बेटी कुछ दिनों तक पिता के साथ अकेली थी इसलिए संस्था में दाखिला लेने के लिए उसे Virginity Certificate देना होगा।

इसका विरोध करने पर छात्रा की माँ को वहां से चले जाने को कह दिया गया। जब परिजनों ने थक हारकर टीसी यानी ट्रांसफर सर्टिफिकेट मांगा तब उनसे 500 रुपए भरने को कहा गया। पैसा भरने के बाद भी उन्हें टीसी नहीं दी गई जिसकी वजह से छात्रा को कहीं और एडमिशन भी नहीं मिल रहा। हताश होकर छात्रा के पिता ने शिकायत पत्र लिखा।

मदरसे ने आरोप को बेबुनियादी बताया

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि चंडीगढ़ निवासी व्यक्ति ने मदरसे के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच करेगी। उधर मदरसे ने इस आरोप को बेबुनियादी करार दिया है। पुलिस का कहना है कि तथ्यों के आधार पर जांच की जाएगी और आगे की कार्यवाही होगी।

Also Read : “अगर माँ का दूध पिया है..”, पाकिस्तानी सेना को TTP की चुनौती

Leave a Comment