1
1
Corruption Perception Index 2025: पूरे भारत में Corruption बढ़ा है, घटा है या वैसे का वैसा है। बाकी देशों की तुलना में भारत में Corruption की स्थिति क्या है? पड़ोसी कहीं भारत से आगे तो नहीं? पाकिस्तान और चाइना किस स्थान पर हैं? अगर आप सजग, सचेत नागरिक हैं, देशभक्त हैं और अपने और अपने परिवार का भला चाहते हैं तो ये विडियो आपके लिए महत्वपूर्ण है।
Transparency International नाम की एक संस्था है, इसने Corruption Perception Index 2025 जारी किया है। ये रिपोर्ट का 31st edition है। पूरी दुनिया के 182 countries में भ्रष्टाचार की हकीकत बयां करती है ये रिपोर्ट। 0 से 100 के scale पर सभी देशों को marking दी जाती है। 0 का मतलब सबसे अधिक भ्रष्टाचार और 100 का मतलब पूरी ईमानदारी, एकदम भ्रष्टाचार नहीं। इसका मतलब जिस देश का score जितना कम होगा वो उतना अधिक भ्रष्ट है।
सबसे महत्वपूर्ण बात ये रिपोर्ट Public Places में यानि सार्वजनिक स्थानों पर कितना भ्रष्टाचार है, ये बताती हैं। Public places जैसे सरकारी अस्पताल, स्कूल, नगर निगम, Government Offices, ये सब। ये Report Public places में किस तरह के Corruption को Cover करती है? वो हैं:
• रिश्वतखोरी
• Public fund का दुरुपयोग
• अधिकारियों द्वारा अपने public office का निजी लाभ के लिए उपयोग करना और परिणामों का सामना न करना
• सरकारों की public sector में Corruption को रोकने की क्षमता
• Public sector में अत्यधिक लालफीताशाही, जिससे भ्रष्टाचार के अवसर बढ़ सकते हैं
• सरकारी सेवा में nepotism यानि भाई-भतीजावाद के आधार पर नियुक्तियाँ
• ऐसे कानून जो यह सुनिश्चित करते हैं कि Public Officials को अपने वित्त और संभावित हितों के टकराव का खुलासा करना होगा
• रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार के मामलों की रिपोर्ट करने वाले लोगों के लिए कानूनी संरक्षण
• संकीर्ण स्वार्थों द्वारा राज्य पर कब्जा
• Public Affairs/Government Activities से संबंधित जानकारी तक पहुंच
Corruption Perception Index 2025
अब सीधा जानते हैं कि इस रिपोर्ट में किस देश का क्या हाल है। और भारत कौन से स्थान पर है। तो रिपोर्ट में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर काबिज़ हैं – Denmark, Finland, and Singapore।
Number 1 पर Denmark का Score 89 है। सोचिए ऐसा भी देश है जहां आप अस्पताल में जाएँ, किसी सरकारी बाबू के पास जाएँ और सीधे आपका काम हो जाए। हम भारतीयों के लिए ये बात अजीब हो जाएगी जैसी वर्तमान स्थिति हम देख रहे हैं। United States Of America 29 वें स्थान पर है, 64 के score के साथ। भूटान इस रिपोर्ट में 18 वें स्थान पर है और score है 71। हमें ईमानदारी भी भूटान से सीखने की आवश्यकता है। भूटान कम भ्रष्टाचार के मामले में जापान को टक्कर दे रहा है। UAE जो कि लोकतंत्र भी नहीं है। वो 21 वें स्थान पर है। इसी तरह Saudi Arabia 45 वें स्थान पर है। China 76 वें स्थान पर है, 43 के score के साथ।
भारत की रैंक क्या है?
भारत भ्रष्टाचार के मामलों में Transparency International की रिपोर्ट Corruption Perception Index 2025 में भारत की rank है 91 और भारत का score है 39। मैंने कहा था न जितना कम score उतना अधिक भ्रष्टाचार। पिछले साल तो हमारी Rank 96 थी। इस बार 91 है। पाँच rank की छलांग लगाई है हमने। और Score भी तो Improve हुआ है। पिछले साल 38 था हमारा score, इस साल 39 है। 91 पर चार देश और भी हैं – Albania, Maldives, Morocco, Tunisia। Sri Lanka 107th rank पर है, नेपाल 109, पाकिस्तान 136, बांग्लादेश 150, म्यांमार 169।
भ्रष्टाचार एक बहुत बड़ा कारण है आम जनता में ग़रीबी का। न केवल इससे किसी भी देश की अर्थव्यवस्था कमज़ोर होती है बल्कि सार्वजनिक श्रेत्रों जैसे Public Schools, Public Offices, Hospitals इत्यादि में भी सेवाओं की कमी रहती है।