• Privacy Policy
  • About US
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Hindi News, ताज़ा हिंदी समाचार | Breaking News Headlines Today in Hindi | Latest News Today Hindi | हिंदी न्यूज़ | The Swadharm
  • Home
  • न्यूज़
  • भारत
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
No Result
View All Result
  • Home
  • न्यूज़
  • भारत
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
No Result
View All Result
Hindi News, ताज़ा हिंदी समाचार | Breaking News Headlines Today in Hindi | Latest News Today Hindi | हिंदी न्यूज़ | The Swadharm
No Result
View All Result
  • Home
  • न्यूज़
  • भारत
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
Home भारत

Mizoram Prohibition of Beggary Bill 2025: इस राज्य में भीख मांगने पर लगा प्रतिबंद!

The Swadharm by The Swadharm
September 1, 2025
in भारत
0
Beggary Bill 2025
0
SHARES

Mizoram Prohibition of Beggary Bill 2025: अक्सर हम और आप जब घर से निकलते हैं तो रास्ते में भिखारी दिखते हैं जो हमसे पैसे मांगते हैं, भोजन मांगते हैं। हममें भी इन भिखारियों को देख कर तरह-तरह के भाव आते हैं। कुछ लोग एकदम भावुक होकर उन्हें चंद रुपए या खाने को कुछ दे देते हैं। कुछ लोग इन भिखारियों को भगा देते हैं ये कहकर कि ये देश पर बोझ हैं, इन्हें खुद कमाकर खाना चाहिए, इनका syndicate चलता है, इत्यादि।

वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो संशय में रहते हैं कि मदद करें या नहीं। क्या इसको वास्तव में मेरे भीख की आवश्यकता है या ये ढोंगी है। कहीं मैं इसे भीख देकर इसकी आदत तो नहीं बिगाड़ रहा? कहीं मैं भीख देकर शहर में भिखारियों की संख्या बढ़ाने में भागीदार तो नहीं बन रहा? ये समस्या और अधिक बढ़ जाती है जब भीख मांगने बच्चे आ जाते हैं। न कहें भी नहीं बनता और अगर भीख दे दूं तो बहुत छोटी उम्र में ही इस बच्चों को मुफ्त का खाने की लत पड़ जाएगी और इससे देश का ही विनाश होगा।

भीख मांगने पर प्रतिबंद

दरअसल मिज़ोरम की विधानसभा में एक विधेयक प्रस्तुत हुआ है। ये विधेयक प्रस्तुत किया मिज़ोरम सरकार में समाज कल्याण मंत्री लालरिनपुई ने। क्या है विधेयक? विधेयक का नाम है – मिजोरम भिक्षावृत्ति निषेध विधेयक, 2025। अंग्रेजी में बोलें तो Mizoram Prohibition of Beggary Bill, 2025। जी, नाम से ही समझ आ रहा है। मिज़ोरम सरकार अपने राज्य में भिक्षावृत्ति यानि भीख मांगना बंद करने जा रही है। और विपक्ष की आपत्ति के मध्य विधेयक मिज़ोरम विधानसभा से पास भी हो चुका है। विधेयक तो पास हो गया किंतु उन भिखारियों का क्या होगा जो मिज़ोरम में हैं?

Beggary Bill 2025

समाज कल्याण मंत्री लालरिनपुई ने बुधवार को सदन में विधेयक पेश करते हुए इस महत्वपूर्ण सवाल का जवाब दिया और कहा कि इसका उद्देश्य केवल भीख मांगने पर रोक लगाना नहीं है बल्कि भिखारियों को स्थायी आजीविका विकल्प प्रदान करके उनकी सहायता और पुनर्वास करना भी है।

Also Read : Mirabai Chanu ने स्वर्ण पदक जीत कर एक बार फिर रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ प्रतियोगिता में गाड़े झंडे

उन्होंने मिजोरम में बढ़ती भिक्षावृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हमारा राज्य बहुत भाग्यशाली है, यहां की सामाजिक संरचना, चर्चों और गैर सरकारी संगठनों की भागीदारी के साथ राज्य में लागू की जा रही कल्याणकारी योजनाओं के कारण राज्य में भिखारियों की संख्या बहुत कम है। उन्होंने जानकारी दी कि समाज कल्याण विभाग द्वारा किए गए सर्वेक्षण के अनुसार, राज्य की राजधानी आइजोल में गैर-स्थानीय लोगों सहित 30 से अधिक भिखारी हैं।

दरअसल मिज़ोरम सरकार के इस विधेयक लाने के पीछे की वजह एक रेलवे स्टेशन है। ऐसा रेलवे स्टेशन जिसका अभी तक उद्घाटन भी नहीं हुआ है। हम बात कर रहे हैं सैरांग-सिहमुई रेलवे स्टेशन की। इस रेलवे स्टेशन का उद्घाटन 13 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा। मिज़ोरम सरकार का मानना है कि इस रेलवे स्टेशन की शुरुआत के बाद से मिजोरम में दूसरे राज्यों से भिखारियों के आने की आशंका बढ़ जाएगी।

सरकार एक राज्य स्तरीय ‘राहत बोर्ड’ का गठन करेगी, जो भिखारियों को अस्थायी रूप से रखने के लिए ‘रिसीविंग’ केंद्र स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि भिखारियों को पहले ‘रिसीविंग’ केंद्र में रखा जाएगा और 24 घंटे के भीतर उन्हें उनके मूल घरों या राज्यों में भेज दिया जाएगा।
ये तो सरकार का पक्ष है। इस पर विपक्ष का क्या कहना है?

Mizoram Prohibition of Beggary Bill, 2025 का विरोध

विपक्ष ने विधेयक का विरोध किया है। मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) के नेता लालचंदमा राल्ते सहित विपक्षी सदस्यों ने कहा कि यह विधेयक ईसाई धर्म के लिए हानिकारक है और राज्य की प्रतिष्ठा को धूमिल करेगा। विधेयक को विधानसभा द्वारा लम्बी चर्चा के बाद पारित किया गया।

Also Read : Donald Trump का भारत पर फिर से बड़बोलापन – “इतना अधिक टैरिफ लगा देंगे कि आपका सर चकरा जाएगा”

Tags: Beggary Bill 2025MizoramMizoram NewsMizoram Prohibition of Beggary Bill 2025:
Previous Post

Donald Trump का भारत पर फिर से बड़बोलापन – “इतना अधिक टैरिफ लगा देंगे कि आपका सर चकरा जाएगा”

The Swadharm

The Swadharm

हमारी और आपकी कहानी। हमारी बेचैनी और इस बेचैन दुनिया का सच। आम आदमी की आवाज़, आम आदमी की ताकत। The Swadharm

Related Posts

130th Constitution Amendment Bill
भारत

130th Constitution Amendment Bill: गिरफ्तार हुए मुख्यमंत्री और मंत्री तो पद देना होगा इस्तीफा

August 21, 2025
पीएम मोदी
भारत

ऑपरेशन सिंदूर से लेकर मिशन सुदर्शन चक्र – पीएम मोदी का ऐतिहासिक भाषण

August 16, 2025
विधायकों और मंत्रियों की तनख्वाह बढ़ा
भारत

लखनऊ: विधायकों और मंत्र‍ियों के वेतन व भत्ते में की जबरदस्‍त बढ़ोतरी

August 15, 2025
इमा कीथल
भारत

Ima Keithal Market History: जहां हर दुकान सुनाती है महिलाओं की ताकत और परंपरा की कहानी

July 28, 2025
viral video
भारत

Maharajganj: निलंबन के बाद स्कूल प्रिंसिपल का भावुक प्रदर्शन, बच्चों के साथ गेट पर फूट-फूट कर रोए, वीडियो वायरल

July 23, 2025
Agra News
भारत

Agra में कांग्रेस का हल्ला बोल – किसानों को खाद और बिजली दिलाने की मांग

July 23, 2025

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
BBAU, Lucknow News

BBAU, Lucknow: डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों और धोखाधड़ी से निपटने के लिए जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

July 17, 2025
Yoga Day Acharya Prashant

Yoga Day: क्यों आचार्य प्रशांत ने सिनेमा हॉल को बना दिया योगशाला?

June 21, 2025
Corruption

Corruption: रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार हुआ लेखपाल

August 23, 2025
Soap factory

राम नाम की Soap फैक्ट्री, बिक्री से सेलिब्रिटी बने बाबा

June 26, 2025
Japan Population

Japan Population: घटता हुआ जन्म दर बनेगा देशहित का अवसर

0
Manmohan Singh Story

पाकिस्तान में जन्मे, भारत के प्रधानमंत्री बने – Dr. Manmohan Singh की जीवन गाथा

0
Winter Session of Parliament: संविधान के 75 वर्षों का उत्सव, सर फूटा, घूटना टूटा

Winter Session of Parliament: संविधान के 75 वर्षों का उत्सव, सर फूटा, घूटना टूटा

0
बढ़ते पुस्तकालय बन रहे चिन्ता का विषय

बढ़ते पुस्तकालय बन रहे चिन्ता का विषय

0
Donald Trump

Donald Trump का भारत पर फिर से बड़बोलापन – “इतना अधिक टैरिफ लगा देंगे कि आपका सर चकरा जाएगा”

August 27, 2025
Mirabai Chanu

Mirabai Chanu ने स्वर्ण पदक जीत कर एक बार फिर रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ प्रतियोगिता में गाड़े झंडे

August 27, 2025
Digital Kerala

Digital Kerala: देश का पहला पूर्णत: डिजिटल साक्षर राज्य बना केरल

August 27, 2025
Anurag Thakur

Anurag Thakur का विवादित बयान – “हनुमान जी पहले अंतरिक्ष यात्री थे”

August 27, 2025

Recent News

Donald Trump

Donald Trump का भारत पर फिर से बड़बोलापन – “इतना अधिक टैरिफ लगा देंगे कि आपका सर चकरा जाएगा”

August 27, 2025
Mirabai Chanu

Mirabai Chanu ने स्वर्ण पदक जीत कर एक बार फिर रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ प्रतियोगिता में गाड़े झंडे

August 27, 2025
Digital Kerala

Digital Kerala: देश का पहला पूर्णत: डिजिटल साक्षर राज्य बना केरल

August 27, 2025
Anurag Thakur

Anurag Thakur का विवादित बयान – “हनुमान जी पहले अंतरिक्ष यात्री थे”

August 27, 2025

The Swadharm

हमारी और आपकी कहानी। हमारी बेचैनी और इस बेचैन दुनिया का सच। आम आदमी की आवाज़, आम आदमी की ताकत। The Swadharm

Follow Us

  • Privacy Policy
  • About US
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

© 2025 The Swadharm - Hindi News Portal.

No Result
View All Result
  • Home
  • न्यूज़
  • भारत
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी

© 2025 The Swadharm - Hindi News Portal.